बाराबंकी, फरवरी 23 -- बोले बाराबंकी...लाखों की लागत से तैयार बस स्टेशन बना शोपीस शहर के बाईपास जाने वाले मार्ग पर बने बस अड्डे पर इन दिनों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस अड्डे पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद रोडवेज और निजी बसें यहां नहीं रुक रहीं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बस अड्डे पर प्लेटफॉर्म, बैठने की व्यवस्था, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, फिरभी अधिकांश बस चालक सीधे बाईपास से निकल जाते हैं। इससे यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसें रुकती भी नहीं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। शहर क...