बाराबंकी, मार्च 23 -- जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद शहर के रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की कमी साफ दिखाई देती है। प्लेटफार्मों पर जगह-जगह गंदगी फैली रहती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पीने के साफ पानी और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जबकि शौचालयों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर अनियमित भीड़ और अव्यवस्थित ठेले-खोमचे भी समस्या को बढ़ा रहे हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में खुले में बना यूरिन का गड्ढा यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। इस गड्ढे से उठने वाली तेज दुर्ग...