बाराबंकी, दिसम्बर 12 -- जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का असर दिखने लगा है। गांव से लेकर कस्बों और शहर तक महिलाओं व किशोरियों में न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वे अपने अधिकारों को लेकर सजग भी हुई हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगातार स्कूलों, सरकारी दफ्तरों, ग्राम पंचायत भवनों, बाजार क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, घरेलू हिंसा, दहेज, छेड़छाड़, साइबर क्राइम जैसे मामलों से निपटने के तरीकों और कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को गुड...