बाराबंकी, सितम्बर 18 -- शहर में हॉकी खेल के क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी के कारण अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर कई हॉकी खिलाड़ी हैं जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की क्षमता रखते हैं, पर खेल के मैदान, प्रशिक्षण सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित कोचिंग स्टाफ की भारी कमी उनके सपनों पर ग्रहण लगा रही है। खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हॉकी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मैदान नहीं हैं। अधिकांश खिलाड़ी धूल भरे मैदानों या असमान सतहों पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। आधुनिक हॉकी स्टिक, बॉल, ट्रेनिंग डिवाइस, जर्सी, फुटवियर जैसी मूलभूत सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.