बहराइच, जनवरी 23 -- जिले के पार्कों के रखरखाव पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जितना उनके सुंदर स्वरूप को बनाए रखने की दरकार है। कई पार्कों में झाड़-झंखाड़ उग रहे हैं। बाउंड्री धराशाई है। शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। पाथ वे मरम्मत बदहाल हैं। रंग बिरंगे लुभावने फूलों की महक को निहारने के लिए सुबह- शाम सैर करने पहुंचने वालों को मायूसी रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहर के इंदिरा उद्यान, रिसिया के स्वर्ण जयंती पार्क, नानपारा कस्बे के गांधी पार्क, हाड़ा बसेहरी पार्क उतना बेहतर नहीं है जितना होना चाहिए। लोग दशा को देखकर उदास हो जाते हैं। पार्कों में लगे ओपेन जिम टूटे पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी इतने गैर संवेदनशील ...