बहराइच, दिसम्बर 28 -- जिले के मरीजों को जन औषधि केन्द्रों से राहत नहीं मिल रही है। मरीजों को सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं दी जा रही हैं। आधा दर्जन से अधिक जन औषधि केन्द्र के लाइसेंसी जिले भर में हैं। पैरासिटामल और ओमिप्राजोल जैसे कामन साल्ट केन्द्रों पर नहीं मिल पा रहे हैं। सिरप और तृतीय स्तर की एंटीबायोटिक कभी नहीं मिलती। मेडिकल कॉलेज के मरीजों को सबसे अधिक समस्या है। यहां सबसे अधिक मरीज आते हैं और डॉक्टर जो साल्ट लिख रहे उससे अलग काम्बीनेशन के साल्ट दुकान संचालक थोप रहे हैं। जिले में कुछ दुकानदार ब्रांडेड दवाएं दे रहे हैं। मरीज मजबूर होकर महंगी दवाएं ले रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जन औषधि केन्द्रों में मोनोपोली चल रही है। एक-एक व्यक्ति की प्रदेश में कई दुकानें चल रही हैं इसलिए वह मनमानी कर रहे हैं। जो चाहते हैं वहीं बिक्री के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.