बलिया, मार्च 16 -- बलिया। नगर के वार्ड नंबर दो (बनकटा) के 'ठोकर नंबर दो' मोहल्ला की तरक्की की राह में भी तमाम 'ठोकर' हैं। सफाई तो होती है लेकिन गंदगी से मुक्ति नहीं मिलती। कूड़ा उठान और निस्तारण की ठीक व्यवस्था नहीं है। नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जो ठीक हैं, उन पर ढक्कन नहीं है। मुख्य रास्ता से लेकर गलियां तक कबाड़ हो गई हैं। जलापूर्ति भी दुरूस्त नहीं है। रास्तों पर लगे बिजली के स्टैंड पोस्ट और नीचे तक लटके तार हादसे को दावत दे रहे हैं। हर के बाढ़ सुरक्षा बांध और कटहल नाला के बीच बसे 'ठोकर नंबर दो' मोहल्ला में दशकों बाद भी नगरीय सुविधाओं का अभाव कायम है। मोहल्ले के लोगों ने हर एक समस्याओं को मौके पर ले जाकर दिखाया और फिर 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उनकी परतें खोल दीं। इस बात को लेकर तकलीफ दिखी कि जिम्मेदारों से गुहार लगाने क...