बुलंदशहर, जनवरी 29 -- पावर कॉरपोरेशन की खुर्जा खंड डिवीजन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जर्जर तारों से किसानों को फसलों के नुकसान का डर बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने से लोगों के बीच आक्रोश है। किसानों का कहना है कि बरसात के दिनों में जर्जर तारों के टूटकर गिरने का अधिक डर रहता है। पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड डिवीजन क्षेत्र के गांव बगराई, झमका, अगौरा, लखावटी, वाजिदपुर, देवराला, हजरतपुर, रामबार, पंचगाईं आदि गांवों में जर्जर तार खेतों के ऊपर से गुजर रहे हैं। आलम यह है कि यह जर्जर तार टूटकर नीचे गिर जाते हैं। कई बार लोग हादसे होने से भी बचे हैं। कई बार यह तार पकी फसलों के ऊपर भी टूटकर गिर जाते हैं। जिससे फसलों को नुकसान हो जाता है। इन जर्जर तारों के चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोलों में भी करंट आया है। जिसके चलते पशुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.