बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह अव्यवस्थित कर दिया है। स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समय पर जारी न होने से लेकर गेटवे तैयार न हो पाने तक, हर स्तर पर आई रुकावटों का सीधा खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में न तो प्रथम सेमेस्टर की मिड-टर्म परीक्षाएं हो सकी हैं और न ही एनआर (न्यूमेरिकल रिपोर्ट) कॉलेजों तक पहुंच सकी है, जिससे रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया भी अटक गई है। दिसंबर तक समाप्त हो जाने वाली मुख्य परीक्षाएं अब लगातार टल रही हैं, जिससे पूरा शैक्षणिक कैलेंडर अस्त-व्यस्त हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यदि पोर्टल की खामियों को समय रहते दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.