फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- नगला गुलरिया अब्बास नगर की गली नंबर दस में मुड़ते ही नजर आती है कच्ची सड़क। जिस पर आगे बढ़ने पर सड़क पर दिखाई देता है दलदल, जो घरों से निकल रहे गंदे पानी के सड़क पर बहने से बना है। घरों के बाहर जमा कीचड़ से कई जगह पर तो बाइक निकालना भी मुश्किल होता है। लोगों का यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है तो बुजुर्गवार गिर कर चुटैल हो जाते हैं। बरसात में पानी भर जाने से बच्चे घर में कैद होकर रह जाते हैं। सालों से लोग यहां पर विकास पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार नगर निगम में गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान ने बोले फिरोजाबाद के तहत नगला गुलरिया अब्बास नगर गली नंबर दस के वाशिंदों से संवाद किया तो लोगों की जुबां पर सवाल था कि आखिर इस गली को विकास से अनदेखा क्यों किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.