फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- नगर निगम प्रशासन से पानी निकासी के लिए जगह-जगह नालों का निर्माण कराया गया है। हाईवे के पानी के लिए सर्विस रोड पर नाला बनवाया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ नगला बरी चौराहा से आगे सर्विस रोड पर हर तरफ गंदगीयुक्त पानी भरा दिखाई देता है। यहां बगैर बारिश के ही कई फुट पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल है। काफी बड़े क्षेत्र में सर्विस रोड पर गंदगीयुक्त पानी से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर नालों के उफनने की समस्या पहले सप्ताह में एक या दो दिन ही रहती थी, लेकिन अब पिछले एक माह से गंदगीयुक्त पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है। इसकी वजह है कि काफी वक्त से नालों की सफाई नहीं हुई है। नालों की सफाई नहीं होने से गंदगीयुक्त पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही ...