फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- गर्भवती, धात्री के साथ ही नवजात के पोषण तक सभी कामों की देखरेख की जिम्मेदारी बीते कई सालों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूरी कर्मठता से निभा रही है। बावजूद इसके शासन स्तर से उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिले में 2045 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं तैनात हैं लेकिन विभागीय उपेक्षा के चलते उनका कार्य से मोहभंग हो रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के संवाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दर्द छलक उठा। उनका कहना है कि भर्ती के समय मांगी गई शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 एवं 10 थी, बावजूद इसके उच्च शैक्षणिक स्तर के कार्य कराए जा रहे हैं। बीएलओ, टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान सहित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इतना हीं नहीं विभागीय अधिकारी छोटी-छोटी गलती या फिर चूक होने पर सेवा समाप्ति एवं मानदेय रो...