फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- नए साल का नई सुबह कई लोगों ने अपनी जिंदगानी को बदलने का संकल्प लिया है। तंबाकू खाने के शौकीन कई लोगों ने तय किया है कि अब वह तंबाकू नहीं खाएंगे तो कइयों ने मोबाइल का प्रयोग कम करने का संकल्प लिया है, ताकि अपनी पढ़ाई एवं काम को ज्यादा तवज्जो दे सकें। वहीं कई लोग स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं तो कुछ ने नए साल में फास्ट फूड का सेवन कम से कम करने का संकल्प लिया है। युवाओं के इन संकल्प में छिपा है उनका स्वास्थ्य का राज। जो बता रहा है कि युवा आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं तो अपनी कई आदतों को छोड़ रहे हैं। हिन्दुस्तान ने बोले फिरोजाबाद के तहत अटल पार्क में आने वाले युवाओं से नए साल के नए संकल्प को लेकर संवाद किया तो हर जुबां पर अलग-अलग संकल्प थे। यह संकल्प थे अपनी खुद की बुराइयों से लड़ने के तो उन बुराइयों को...