फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- ककरऊ कोठी से आगे बाईपास से चनौरा के लिए मार्ग गया है। चौराहा से दो किमी दूर नई आबादी क्षेत्र बसा हुआ है। 12 साल पहले लोगों ने अपने-अपने घर बनवाना शुरू किए थे। यह क्षेत्र नगर निगम सीमा में आता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर न तो गलियों को निर्माण हो सका और न ही जल निकासी के प्रबंध हो सके। नगर निगम इस क्षेत्र की साफ सफाई तक नहीं करवा पा रही। 12 महीने जलभराव की समस्या से कई गलियां भरी पड़ी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत संवाद में चर्चा के दौरान उमेश चंद्र का कहना है कि नगर निगम से शिकायत के बावजूद अब तक केवल झूठे आश्वासन मिल रहे हैं। यहां की मुख्य सड़क तक नहीं बन सकी है। वेदमती का कहना है साफ-सफाई भी नहीं होती। सड़क और गलियों के लिए कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नालियों की सफाई भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.