फिरोजाबाद, मार्च 30 -- इस क्षेत्र में लगभग 16000 की आबादी निवास करती हैं। अधिकांश परिवार चूड़ी जुड़ाई का काम करके परिवार को पालन पोषण करते हैं। लेकिन इस क्षेत्र में गलियों की बदहाली और विकास की कमी हैरान कर देने वाली है। गलियों और नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों के आसपास पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और बदहाल हो जाती है। अगर कभी लगातार बारिश होती है तो मोहल्ले के हालात और खराब हो जाते हैं। हनुमान नगर बसे हुए वर्षों बीत गए फिर भी विद्युत की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोग दूर दराज से केबिल खींचकर अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान की टीम क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग रामसेवक के मकान तक बना हुआ है। जिससे मुख्य मार्ग साथ ही गलियों में भी गंदा पानी भरा रहता है। अब तक मिले आश्वासन के बावजूद न तो खाली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.