फिरोजाबाद, मार्च 9 -- सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़ा गणेशपुर की जनता को विकास होने की दरकार है। शहर के लालपुर से सांती के लिए गया मुख्य मार्ग पिछले 15 साल से ऊबड-खाबड़ पड़ा है। इधर से गुजरने वाले राहगीरों को गंदगी और कीचड़युक्त जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण नालियों में सिल्ट और गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। साथ ही गांव में एक भी तालाब नहीं होने से सड़क किनारे खाई में जलभराव रहता है। जिसमें मच्छर सहित कीड़े मकौड़े पनप रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की टीम बोले फिरोजाबाद के तहत जब गांव में पहुंची तो बदहाली से जूझ रहे ग्रामीणों का दर्द छलक उठा। उनका कहना है कि शासन से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की बात करते हैं, लेकिन यह सब कागजों मे...