फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- बाईपास किनारे कृष्णा नगर बसा है। 22 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में 7000 मतदाता है। बाईपास की ओर से जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल पड़ा है। गौतम सिंह के मकान तक लगभग 50 मीटर कच्ची गली है। बदहाल गली में वाहन तो क्या पैदल निकलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। जगह-जगह खाली पड़े प्लाटों में घरों से निकलने वाला पानी भर जाता है। जो बारिश होने पर लोगों के घरों में घुस जाता है। एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों की दीवारों में सीलन आने लगी है। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करने के लिए सफाई कर्मी तैनात किए हैं, लेकिन दो-दो सप्ताह तक वे सफाई करने की सुध नहीं लेते हैं। परिणाम स्वरूप गलियों और नालियों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में लोगों को स्वयं ही सफाई करनी पड़ती है। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद में लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.