फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने विशेष पुलिस अधिकारी बने लोगों से कहा कि सरकार का उद्देश्य और प्राथमिकता जनता की सुरक्षा करना है। वर्ष 2017 के बाद कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस ने अहम कदम उठाए हैं। जिले की 30 लाख आबादी है। जिले में 3800 पुलिस के जवान तैनात हैं। इनमें से कुछ विभिन्न स्थानों पर लगने वाली गारद में तैनात रहते हैं तो कुछ पर कार्यालयों में पत्राचार करने की जिम्मेदारी है। इसलिए जिले के 22 थाने में 1350 से लेकर 1400 पुलिस के जवान लोगों की सुरक्षा का भार संभालते हैं। एसएसपी ने दिल्ली में हुए सड़क हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि बाइक सवार की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। अगर उधर से गुजर रहे राहगीर पुलिस को सूचना दे देते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.