फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- आर्चिड ग्रीन निवासी सौम्या चौहान और रामा कृष्णा अपार्टमेंट निवासी रेनू अरोरा ने 26 साल पहले गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का गठन किया था। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और शहर के जाने माने घरानों की महिलाएं भी इस संगठन से जुड़ गईं। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े इस महिला संगठन द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जाती है। संगठन ने विभिन्न समस्याओं से जूझ रही महिलाओं की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो कई ऐसी महिलाएं भी देखी गई जो पति के उत्पीड़न एवं समाज में हो रहे उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इसके साथ ही गरीब बच्चों की फीस से लेकर पढ़ाई का खर्च, समय-समय पर चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन शिविर, मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराना, गरीब ए...