गंगापार, जनवरी 30 -- पेयजल संकट सहसों में सोलर पंप लगाने का काम शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत गए। आज भी सहसों वासियों को इस योजना के तहत पानी नहीं मिल सका। पीने का स्वच्छ पानी पाने की आस लिए बैठे सहसों वासी इस योजना में काफी समय लगने के कारण काफी परेशान है। करीब आठ हजार की आबादी वाले सहसों में अभी तक जलापूर्ति हसनपुर गांव में स्थित पेयजल योजना से की जा रही है। रास्ते में जगह- जगह पाइप लीकेज होने के कारण गंदा और बदबूदार पानी लोगों को पीने के लिए मिल रहा है। कई जगह शिकायत के बावजूद समस्या का निवारण नहीं हो सका। जिसके चलते अभी भी सहसों से झूंसी मार्ग पर बसे लोगों को आपूर्ति हो रहे गंदा पानी से ही मजबूरी में काम चलाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यहां के लोगों को नई सोलर पंप योजना से काफी आशा बंध गई है कि अब जल्द ही इस योजना के शुरू हो जाने से स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.