प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस में सड़क पर वाहनों की पार्किंग लाइलाज समस्या बनती जा रही है। सुभाष चौराहा हो या सरदार पटेल मार्ग, बिग बाजार, बस अड्डा, हनुमान मंदिर व हॉट स्टफ चौराहे के आसपास सड़कों पर खड़े वाहन दिन-रात जाम की बड़ी वजह बन गए हैं। सुभाष चौराहे के पास वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग स्थल होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं होता है। सर्विस लेन और फुटपाथ पर दुकानें लग रही हैं। हर सड़क पर गाड़ियों में एसेसरीज लगाने और मरम्मत की वजह से शहर का सबसे पॉश इलाका गैराज सा दिखता है। अतिक्रमण के कारण रोजाना सुबह से रात तक जाम जैसे हालात रहते हैं। सिविल लाइंस में रोजाना तमाम बड़े अधिकारियों का आना जाना बना रहता है लेकिन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता। वहीं नाले-नालियां चोक हैं और सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.