बोले प्रयागराज : बीच सड़क लग रही सब्जी मंडी, सुबह हो या शाम निकलना दूभर
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम मधवापुर में बीच सड़क लग रही सब्जी मंडी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण सुबह से शाम तक यहां वाहन रेंगते रहते हैं। शाम को हालत यह हो जाती है कि निकलना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या कई वर्षों से है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। कुम्भ मेला के दौरान फुटपाथ पर जगह बनाकर सब्जी विक्रेताओं को बसाया गया था लेकिन फुटपाथ से होते-होते लोगों ने सड़क के आधे भाग पर कब्जा कर लिया है। शिकायतें ज्यादा हो जाती है तो नगर निगम के लोग आकर रस्म अदायगी कर चले जाते हैं पर मूल समस्या बनी रहती है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने समस्या के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। साफ तौर पर लोगों का कहना था कि विभागीय लोग ही अत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.