प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज, हिटी। चाइनीज मंझे पर रोक के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पाम्परिक धागे व मंझे की बजाय चाइनीज मंझा के प्रयोग से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों चाइनीज मंझे की चपेट में आकर हनुमानगंज में एक बालक की दर्दनाक मौत हो चुकी है वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। अलोपीबाग फ्लाई ओवर के पास, नए यमुना पुल, शास्त्री पुल, हाईकोर्ट फ्लाई ओवर, चौफटका फ्लाई ओवर, परेड मैदान, दारागंज बांध, बख्शी बांध सहित एक दर्जन से अधिक स्थान चायनीय मंझे के लिए बेहद संवेदनशील समझे जा रहे हैं जहां आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर घायल होते हैं। लगातार हो रहे हादसों को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री ने इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़े कदम उठाए हैं। अब प्रतिबंधित मंझे की बिक्री...