गंगापार, मार्च 7 -- तहसील मेजा से लगभग तीस किलोमीटर चांद खम्हरिया के जंगली इलाके में सैकड़ों की संख्या में ब्लैक बग यानी काले हिरण पाए जाते हैं, लेकिन वनकर्मी इनके प्रति संवेदनशील नहीं हैं, जिससे स्वच्छन्द विचरण करने वाले इन वन्य जीवों की संख्या उस हिसाब से नहीं बढ़ पा रही है। अभयारण्य के आसपास हरे चारे का अभाव है, ऐसी दशा में हिरण चारे के चक्कर में काफी दूर चले जाते हैं, एकान्त पाकर शिकारी कुत्ते इन पर आक्रमण कर देते हैं। पार्क में इनके रहने के लिए छाया दार वृक्ष होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है, जंगली पेड़ तो मौजूद हैं, लेकिन छायादार नहीं हैं, जिससे गर्मी के दिनों में ताप से बचने के चक्कर में हिरण पार्क में न बैठकर काफी दूर चले जाते हैं। लगभग 126 हेक्टेयर जमीन के कुछ हिस्से को पत्थर से घेरकर सुरक्षित तो बनाया गया है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से...