गंगापार, मार्च 23 -- यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न कस्बे आए दिन जाम के झाम से जूझते रहते हैं। प्रयागराज से बांदा जाने वाले हाईवे की हालत हो या बारा तहसील का जसरा हो या शिवराजपुर, शंकरगढ़ जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार नित नए प्रयोग कर रही है और रेलवे पर अंडर पास, ओवर ब्रिज, बाईपास बना रही है। इसके बावजूद जाम का झाम बरकरार है। इसका सबसे बड़ा कारण अवैध वाहन स्टैंड और अवैध वाहन हैं। इनके ही कारण जाम की समस्या गहराती जा रही है। बाजार-स्टेशन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो गए हैं। सरकारी बस स्टॉप पर वाहनों के न खड़ा होने से यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। जाम से बचने के उपाय पर न तो कोई पहल होती है और न ही यातायात जागरूकता माह का कोई असर। यही वजह है कि लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।जाम से बेहाल कस्बेयमुनापार के शंकरगढ...