गंगापार, मार्च 21 -- बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने प्रयागराज में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, सरसों, आलू और मटर इस समय पककर खोदाई और कटाई के लिए तैयार हैं, लेकिन अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे गेहूं की पैदावार पर न केवल असर पड़ेगा बल्कि दाने भी कमजोर हो सकते हैं। वहीं सरसों की पकी फसल गिरकर खेतों में बिखरने लगी है। लगातार नमी और पानी भरने से आलू की फसल के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। इस स्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। बारिश के साथ बादल छाए हुए हैं और किसान घबराए हुए हैं। अगर बारिश थोड़ी ज्यादा हो गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुक्रवार की सुबह से जिले में तेज हवाओं और चमक के साथ हुई बेमौस...