भागलपुर, मार्च 19 -- -प्रस्तुति: अमित कुमार, गोस्वामी रजनीश पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के कृषि क्षेत्र में विविधता लाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मिर्ची की खेती एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रही है। अगर मिर्ची की खेती को उचित प्रोत्साहन, बाजार और प्रशिक्षण मिले, तो यह किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है। वर्तमान समय में पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर रुझान बढ़ रहा है, जिसमें मिर्ची की खेती प्रमुख स्थान रखती है।मिर्ची एक ऐसी फसल है जिसकी मांग सालभर बनी रहती है। इसका उपयोग घरों में मसाले के रूप में, अचार बनाने में, और खाद्य उद्योग में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके अलावा सूखी मिर्च, पाउडर मिर्च और हरी मिर्च के रूप में इसकी अलग-अलग बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। यदि किसानों को सही तकनीक, बीज और बाजार उपलब्ध क...