देहरादून, मार्च 18 -- फोटो...... - 18 मार्च के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञानदेहरादून। यातायात पुलिस ने अव्यवस्थित तरिके से खड़ी गाड़ियों का चालान काट कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया है। करनपुर में फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों की वजह से हुई संकरी सड़कों से लोगों को राहत मिली है।आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले देहरादून अभियान के तहत 'करनपुर में कोचिंग संस्थानों में पार्किंग की कमी के कारण जगह-जगह लग रहा जाम' शीर्षक से 18 मार्च के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने करनपुर में चालानी कार्रवाई की। इस दौरान फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ के चालान काटे। पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर करनपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद फुटपाथ पर खड़े 35 ...