देहरादून, जून 6 -- बोले वार्ड 92 में डेढ़ साल से लोनिवि की बदहाल सड़क से लोग परेशान कामन इंट्रो देहरादून। वार्ड 92 आर्केडिया प्रथम के स्थानीय निवासी पिछले डेढ़ साल से गड्ढा युक्त सड़क पर चलने को मजबूर हैं। लोनिवि की तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विभाग ने बीच में पेचिंग वर्क करवाया, लेकिन मरम्मत के बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। पार्षद साल 2025 से लोनिवि से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन साल भर बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधर पाई। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। वार्ड की आबादी लगभग 50 हजार है और रोजाना हजारों लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

म...