भागलपुर, मार्च 13 -- -प्रस्तुति : राकेश कुमार सिंह जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत नूमर पंचायत का महादलित बस्ती कटका मुसहरी आज भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस गांव की तस्वीर बहुत नहीं बदल पाई है। गांव के बीचोंबीच बहने वाली आंजन नदी यहां के लोगों के लिए आज भी बड़ी समस्या बनी हुई है। नदी के कारण यह बस्ती दो हिस्सों में बंटी हुई है, लेकिन आज तक इस नदी पर एक छोटा सा पुल भी नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा यहां रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को वर्षों से भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के दिनों में उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। जैसे ही मानसून आता है, आंजन नदी में पानी भर जाता है और दोनों ओर बसे लोगों का एक-दूसरे से संपर्क लगभग टूट जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि यदि किसी परिवार क...