भागलपुर, मार्च 10 -- -प्रस्तुति, अविनाश कुमार स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तत्कालीन मुंगेर और गया जिलों के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा दरखा सिंचाई प्रमंडल के अंतर्गत वर्ष 1962 में कौआकोल प्रखंड के कदहर गांव के समीप नाटा नदी पर एक वियर का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही दो नहरों-बायीं और दाहिनी केनाल का निर्माण किया गया। बायीं केनाल से नवादा और शेखपुरा जिलों के क्षेत्रों तक पानी पहुंचता था, जबकि दाहिनी केनाल से नवादा जिले के कौआकोल तथा जमुई जिले के अलीगंज, चेवाड़ा प्रखंड के बैजनाथपुर, कपासी सहित दर्जनों गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाता था।दाहिनी केनाल से निकलने वाली नहर की कुल लंबाई कदहर से कपास...