जमशेदपुर, जून 7 -- जुगसलाई स्थित रेललाइन किनारे की चूना भट्ठा बस्ती में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) तत्काल एक डीप बोरिंग कराएगी, जबकि पानी और बिजली की व्यवस्था के लिए जुस्को से पत्राचार करेगी। शुक्रवार को बस्ती के मुखिया शिवराम कंसारी को जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने यह आश्वासन दिया। जेएनएसी पदाधिकारी ने बस्तीवासियों को बताया कि सोमवार से पांच मजदूर सफाई कार्य के लिए लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक घर से प्रति माह 50 रुपये सफाई शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूना भट्ठा को स्मार्ट बस्ती बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बस्ती में बिजली, पानी, शौचालय और सड़क की मांग को लेकर 40 से अधिक बस्तीवासी साकची स्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय पहुंचे थे। बस्ती के मुखिया और अन्य लोगों ने उपनगर आयुक्त से मिलक...