बिजनौर, जून 27 -- बिजनौर, संवाददाता। पंचायत चुनाव में देरी की संभावना के बीच जिले के ग्राम प्रधानों ने सरकार से समय पर चुनाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य बाधित न हों। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की रोक से प्रशासक बने प्रधानों की बढ़ी बेचैनीग्राम प्रधानों की चिंताएँ ग्राम पंचायत रेहड़वा (हल्दौर) की वर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक पम्पी देवी ने कहा कि सरकार को या तो समय पर पंचायत चुनाव कराने चाहिए अथवा जब तक चुनाव नहीं होते, तब तक वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने के लिए न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। उनका कहना है कि यदि पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभ...