गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। वार्ड संख्या 13 संझाई में 2.07 करोड़ रुपये से पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। फरवरी माह में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू होगा। वार्ड 13 संझाई के गठन को करीब तीन साल हो गए लेकिन अब जाकर वहां विकास कार्यों में तेजी आ रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 'बोले गोरखपुर' की कड़ी में 17 फरवरी को, 'शहरी दर्जा मिला पर सुविधाएं नहीं' शीर्षक से यहां की जलनिकासी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और जलापूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। अब नगर निगम ने पांच सड़कों के निर्माण एवं सुधार के कार्यों को स्वीकृति दी है। स्थानीय नागरिक गुड़िया देवी, शिवनाथ, संजीव कुमार, गौतम निषाद, प्रयाग कुमार, ईश्वर निषाद, नागमती, रामधारी, दुर्गावती ने इन विकास कार्यों की स्वीक...