गोंडा, फरवरी 19 -- कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में खरीफ सीजन में धान 1.24 लाख हेक्टेयर, मक्का 45 हजार हेक्टेयर में बोया गया था। रबी सीजन में गेहूं 1.41 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है। वहीं, उत्पादन वर्ष 2025-26 में आम 4,750 हेक्टेयर में 23,750 मीट्रिक टन, केला 432 हेक्टेयर में 8,640 मीट्रिक टन और आलू 2,580 हेक्टेयर में 51,600 मीट्रिक टन उत्पादित हुआ। इसके अलावा टमाटर, फूलगोभी और पत्ता गोभी का उत्पादन भी हजारों मीट्रिक टन में हो रहा है। अनाज भंडारण के लिए जिले में एफसीआई के तहत 1,59,840 मीट्रिक टन क्षमता उपलब्ध है, लेकिन हरी सब्जियों के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। आलू के लिए भगोहर स्थित सदगुरुदेव कोल्ड स्टोर में 1.32 लाख बोरों क्षमता है जो पर्याप्त नहीं मानी जा रही। हिन्दुस्तान बोले गोण्डा मुहिम में किसानों ने मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.