गोंडा, दिसम्बर 21 -- देवीपाटन मंडल के लोगों के लिए लखनऊ का सफर अब सुविधा नहीं दुश्वारियों का दूसरा नाम बन चुका है। बहराइच जिले में घाघरा नदी पर बने पुल पर अक्सर खराबी के चलते लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। यहीं नही जिले की सीमा में स्थित सरयू नदी पर बना पुल भी जर्जर हो चुका है। गोण्डा। जिले ही नहीं देवीपाटन मंडल में कई पुलों से गुजरने में आम लोगों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ता है। गोंडा को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले हाईवे पर करनैलगंज के पास सरयू नदी पर बना पुल बूढ़ा हो चुका है। कुछ साल पहले मरम्मत की वजह से पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। वर्ष 1960 में निर्मित यह पुल अब 65 वर्ष पुराना हो चुका है। अपनी जर्जर हालत के चलते लोगों की चिंता का कारण बन गया है। इसके अलावा गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक बिसुही नदी पर बना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.