गोंडा, अप्रैल 1 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में पिछले वर्षों में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। कई कॉलोनियों में नालियां बजबजा रही हैं, खुले नालों से उठती दुर्गध और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोग नियमित सफाई और फॉगिंग की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हाल के वर्षों में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है। मच्छर जनित सहित गर्मी में अन्य बीमारियों से परेशान लोगों का इलाज करने के लिए पर्याप्त डॉक्टर नहीं है। जिले में स्वीकृत 178 पदों के सापेक्ष मात्र 100 पदों पर ही डाक्टरों की तैनाती है। 78 पद खाली पड़े हुए हैं, जिसके कारण लगभग 10 पीएचसी पर किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। ...