गाजीपुर, मार्च 14 -- नाम में भले ही कल्याण निहित है, लेकिन दुश्वारियों ने सांसत में डाल रखा है। कल्याण नगर (सादात) के निवासी काफी समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं, समाधान नहीं मिल रहा है। हालात है कि सड़क क्षतिग्रस्त है, इंटरलॉकिंग की ईंटें बिखरी पड़ी हैं। पेयजल के लिए लोग तरस रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। डीह बाबा मंदिर पर अंधेरे में महिलाएं पूजन-अर्चन को विवश हैं। नालियों से उठ रही दुर्गंध ने जीना मुहाल कर दिया है। निवासियों का कहना है कि यहां विकास का कोई भी कार्य काफी समय से नहीं हुआ है। नगर पंचायत सादात के वार्ड नंबर- तीन कल्याण नगर के बाशिंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। आवास और राशन के लिए लोग परेशान हैं। सफाईकर्मी झांकने भी नहीं आते हैं। लोगों को खुद सफाई करनी पड़ रही हैं। यहां के लोगों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत...