गाजीपुर, मार्च 3 -- वार्ड में ब्लाक कार्यालय, बीआरसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भी है। इस नाते अफसरों का हमेशा आवागमन खूब होता है। मगर, समस्याएं विकराल बनी हुई हैं। पेयजल का गंभीर संकट है। पाइप लाइन नहीं बिछ़ी है, हैंडपंप से पानी लेने एक किमी दूर जाना पड़ता है। क्षतिग्रस्त नाले-नालियों से गंदा पानी रोड पर बहता रहता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क आवागमन में तकलीफ देती है। बाशिंदों को समझ में नहीं आता है कि वे नगर पंचायत क्षेत्र में हैं या देहात में। दिनोंदिन अनदेखी का एहसास तल्ख होता जा रहा है। सादात नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर के बाशिंदे दुर्व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उनका दर्द छलक पड़ा। रोहित ने बताया कि वार्ड में पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त है। पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। निजी संसाधन वाले लोगों पर निर्भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.