किशनगंज, फरवरी 19 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज उच्च विद्यालय परिसर में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में बना स्टेडियम आज बदहाली का शिकार हो चुका है। कभी इसी मैदान से अभ्यास कर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने केंद्र व राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में चयनित होकर ठाकुरगंज का नाम रोशन किया था, लेकिन आज वही स्टेडियम जंगल में तब्दील होता जा रहा है। प्रतिदिन प्रात: करीब 5 बजे से ही इस स्टेडियम में सैकड़ों युवा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वाले लोगों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा संध्या समय भी बड़ी संख्या में लोग दौड़, व्यायाम और खेल अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचते हैं। बावजूद इसके, मैदान की जर्जर स्थिति लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। उचित रखरखाव और नियमित मेंटेनेंस के अभाव में मैदान में जंगली घास उग आई है। मैदान में बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.