आगरा, जनवरी 29 -- जनपद की सिढ़पुरा-पटियाली मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। करीब 14 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी यह सड़क आज क्षेत्र के लिए सुविधा नहीं, बल्कि समस्या बन चुकी है। दो वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुई यह सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उखड़ने लगी थी और अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर वाहन चलाना किसी जोखिम से कम नहीं है। यहां की मुख्य सड़क की सतह जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है। डामर की परत उखड़ने के बाद नीचे की बजरी बाहर आ गई है, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर गड्ढों की गहराई इतनी अधिक है कि दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस पर रात के समय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन असंतुलित हो जाते हैं। आपक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.