आगरा, फरवरी 27 -- उनके आंखों में तमाम सपने पल रहे हैं। कोई इंजीनियर बनकर कुछ ऐसे खोज करना चाहता है जो इंसानों के लिए उपयोगी साबित हो। कोई वैज्ञानिक बनकर देश के लिए नए-नए अविष्कार करना चाहता है, जिससे देश मजबूत हो और एक सशक्त भारत बनाने में उसका भी योगदान दिखाई दे। कॉलेजों में विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं तरह-तरह के विषयों पर मॉडल बनाकर अपने अंदर की वैज्ञानिक रुचि को साबित कर रहे हैं। उनके बनाए विज्ञान मॉडलों को जिला विज्ञान क्लब द्वारा जिला स्तर, मंडल व राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। उनके मॉडलों का चयन होने पर पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, साइंस इंस्पायर अवार्ड योजना से जुड़कर जिले के तमाम छात्र अपनी विज्ञान के प्रति छिपी प्रतिभा को निखार पा रहे हैं। ष्ट्रीय विज्ञा...