आगरा, मार्च 18 -- गर्मियों का मौसम के मौसम में भी हर घर जल, जीवन मिशन योजना में कासगंज के गांव फीरोजपुर सिहोला के ग्रामीणों को पाइप लाइन से पानी मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। फीरोजपुर सिहोला ग्राम पंचायत में छह माह पूर्व ही घरों तक पाइप लाइन तो बिछ गई है। जल निगम की कार्यदायी संस्था के द्वारा ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने से ग्रामीणों को पाइप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि ग्राम पंचायत के दो गांवों में स्थित 673 घरों को गर्मियों में पेयजल उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले कागसंज के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से होने वाली दिक्कतों को साझा किया है। फीरोजपुर सिहोला के ग्रामीणों ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को जब गांव म...