आगरा, मार्च 16 -- जनपद में आलू की बंपर पैदावार किसानों के लिए इस वर्ष घाटे का सौदा साबित हो रही है। बंगाल, बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के व्यापारी आलू की खरीद के लिए कासगंज नहीं आने की वजह से किसानों को आलू फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। स्थानीय व्यापारी किसानों से 50 किलोग्राम आलू मात्र 180 रुपये में खरीद रहे हैं। किसान ऐसे में आलू कोल्ड स्टोर में रखने के लिए मजबूर हैं। आलू की फसल करने वाले किसानों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले कासगंज के तहत आयोजित संवाद के दौरान अपनी पीड़ा व्यक्त की है। किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर खेत में पड़े आलू का क्या करें। किसानों ने कहा कि जनपद में आलू की फसल प्रमुख फसलों में हैं। किसान आलू की फसल से अच्छी आमदनी भी करते थे। आलू की बंपर पैदावार और बाहरी प्रांतों से व्यापारी आलू की खरीद करने नहीं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.