आगरा, मार्च 31 -- गर्मी आते ही जनपद में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गेहूं और सरसों कटान के बाद कहीं कहीं फसलें खेतों में पड़ी हुई हैं। इसके अलावा आगामी दिनों में गर्म लू चलने से जरा सी चिंगारी विकराल आग के रूप में बदल जाती है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र अधिक होने और अग्निश्मन विभाग विभाग के संसाधन बहुत अधिक नहीं होने से आग की घटनाओं पर काबू पाने में न केवल जनता बल्कि अग्निश्मन विभाग की टीमें दौड़ दौड़ती हांफ जाती हैं, लोग अभी आग से निपटने के संसाधनों को बेहतर करने की गुहार लगा रहे हैं, जिससे आग की घटनाओं पर पूरी समय से ही काबू कर लिया जाए व लोगों का नुकसान होने से बचे, उधर अग्निश्मन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि, गर्मियों को देखते हुए विभाग पूरी तरह से संसाधनों को लेकर तैयार है, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, विभाग गर्मी को द...