वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। काशिराज परिवार के बसाये गंगापुर की पहचान बर्तन और आभूषणों के व्यापार के लिए भी रही है। बनारस जिले एवं आसपास के व्यापारी थोक खरीदारी के लिए गंगापुर को ही प्राथमिकता देते रहे हैं। संकरी गलियों में बसे मार्केट के कारोबारियों, विक्रेताओं का सबसे अधिक जोर इस बात पर है कि जिला मुख्यालय तक सिटी बस चले। मार्केट में शौचालय बने और इलाके में कन्या इंटर कॉलेज खुले। सामान्य दिनों में सुबह-शाम और बारिश के दौरान आठो याम जलजमाव से उबरने को यहां सीवर लाइन की भी सख्त जरूरत है। पूर्व काशीनरेश महाराज बलवंत सिंह ने गंगापुर को बसाया था। उनके समय बना किले की ईंटों से लगभग तीन सौ वर्षों का इतिहास झलकता है। यहां काशी स्टेट की तहसील भी लगती थी। बाद में रामनगर में किला बनने के बाद राजपरिवार वहीं शिफ्ट हो गया। सन-1905 में यहां मुख्यालय ...