वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। शहर के पुराने मोहल्ले में समस्याओं ने 'सराय' बना लिया है। उनमें सबसे गंभीर समस्या जलजमाव की है। बीते सालों में हुई दुश्वारियों का दर्द पूरी तरह से गायब नहीं हुआ है कि बाशिंदों को आगत मानसून की चिंता घेरने लगी है। साल भर के दौरान आश्वासनों का पुलाव पका मगर घर-घर राहत का इंतजार जारी है। बिजली के बेतरतीब तार, सफाई और सामुदायिक शौचालय की कमी भी परेशानी की वजह है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सरायनंदन में समग्र विकास के अभिनंदन की ख्वाहिश कब पूरी होगी? काशी में नवाबों के समय आबाद हुई खोजवां गल्ला मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों की सुविधा के लिए किन्हीं नंदन साव ने सराय बनवाई जिसे लोगबाग सरायनंदन के नाम से जानते हैं। समस्याएं यहां जगह-जगह दिखती हैं। लोगों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के पहले हालात दिखाए। सावित्री, कल्...