वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। रामापुरा वार्ड स्थित लौहरानी गली और आसपास के इलाके इन दिनों बुनियादी समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसे हैं। पेयजल की भारी किल्लत ने बाशिंदों को पानी खरीदने और दूर से ढोने पर मजबूर कर दिया है। जर्जर गलियां हादसों को दावत दे रही हैं। वर्षों बाद भी गैस पाइप लाइन का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। कूड़ा गाड़ी की अनियमितता ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्रीय जनता अब प्रशासन से इन मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान की गुहार लगा रही है। लौहरानी गली के लोगों ने 'हिन्दुस्तान' के साथ अपनी पीड़ा साझा की। मंजू देवी बोलीं, एक ओर शहर स्मार्ट होने का दावा करता है, तो दूसरी ओर यहां के निवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए भारी मशक्कत करने को मजबूर हैं। शत्रुघ्न वादवानी बोले, रामापुरा वार्ड स्थ...