गाजीपुर, अप्रैल 22 -- वाराणसी। बीएचयू के पास घनी आबादी वाले वार्ड छित्तूपुर खास की पटेल बस्ती की दशा बेहतर नहीं है। यहां मुख्य मार्ग के साथ कुछ गलियां भी दुरुस्त हैं, लेकिन ज्यादातार की दशा अन्य इलाकों से इतर नहीं है। निवासी लटकते तारों से भयभीत रहते हैं। पेयजल की पाइप लाइन पानी नहीं देती। यह दर्द निवासियों को चुभता है। सफाईकर्मियों की लापरवाही से न कूड़ा साफ होता है, न उसके नियमित उठान का इंतजाम है। नगर निगम से बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीदें अधूरी रहने से नागरिकों में क्षोभ भी दिखता है। --------------नगर निगम का हिस्सा बनने के बाद पटेल बस्ती के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब हर तरह की शहरी सुविधाएं उन्हें नसीब हो सकेंगी, लेकिन वर्ष बीतने के साथ सुविधाओं का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। बस्ती के लोगों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में समस्य...