नई दिल्ली, मार्च 31 -- नवशहरी क्षेत्रों में शामिल फुलवरिया की मानस नगर कॉलोनी नगरीय नियोजन की 'विफलता' झेल रही है। तीन दशक पुरानी जर्जर पाइप लाइन से दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, सीवर लाइन चोक होने के कगार पर पहुंच चुकी है। झूलते हाईटेंशन तार और बिना जाली के खुले में रखे ट्रांसफार्मर किसी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान न होने और पार्क के अभाव में बाशिंदे असहज महसूस करते हैं। रेलवे फाटक की घेराबंदी और छुट्टा पशुओं से त्रस्त लोग काफी समय से समाधान की गुहार लगा रहे हैं। ----------------- मानस नगर कॉलोनी जर्जर बुनियादी ढांचे और विभागीय उदासीनता का जीवंत प्रमाण बन चुकी है। यहां के नागरिकों ने 'हिन्दुस्तान' के साथ अपनी समस्याएं साझा कीं। सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलोनी में लगभग 30 साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन जर्जर हा गई है...